फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur weather update, cool weather due to fog

गोरखपुर में हुए सूर्यदेव के दर्शन, कंपकपाती ठंड से मिली मामूली राहत

Tue, 24 Dec 2019 04:45 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 24 Dec 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur weather update, cool weather due to fog
कायम है कोहरा - फोटो : अमर उजाला।
कई दिनों से जारी ठंड और कोहरे के कहर से परेशान शहर वासियों को सप्ताह के पहले दिन भले ही धूप खिलने से कुछ राहत मिली हो, लेकिन आज सुबह से छाए कोहरे ने राहत खत्म कर दी। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई है। आज सुबह का तापमान 6.9 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।
विज्ञापन


हालांकि बीते दिन दोपहर बाद करीब तीन बजे से पछुवा हवा चलने की वजह से गलन बढ़ती चली गई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि आसमान साफ होने के साथ ही अब पछुवा हवा चलने लगी है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। यह सामान्य से करीब चार डिग्री कम होगा।
विज्ञापन


खुशनुमा मौसम से हुआ था सप्ताह का आगाज
बीते दिन शहरवासियों को खुशनुमा मौसम का तोहफा मिला था। सुबह से ही खिली धूप के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा होकर 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। अधिकतम तापमान भी रविवार के मुकाबले करीब छह डिग्री बढ़कर 20.5 डिग्री जा पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, बारिश की संभावना नहीं
कैलाश पांडेय ने बताया कि उत्तरप्रदेश में 24 से 26 दिसंबर तक बूंदाबांदी के आसार थे, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से अब गोरखपुर में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed