फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GORAKHPUR VIOLENCE, SSP DEMAND PARAMILITARY FORCE IN GORAKHPUR

गोरखपुर में बवाल की विदेशी साजिश को देखते हुए SSP ने मांगी पैलामिलिट्री फोर्स

Tue, 24 Dec 2019 02:29 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 24 Dec 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
GORAKHPUR VIOLENCE, SSP DEMAND PARAMILITARY FORCE IN GORAKHPUR
आमजन की सुरक्षा की जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में बवाल की विदेशी साजिश और संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने पैरामिलिट्री फोर्स की मांग की है। इस आशय का पत्र भी शासन को भेजा है। इसकी जानकारी एडीजी जोन और एडीजी रेंज को भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इस लिहाज से पैरामिलिट्री फोर्स मांगी गई है। नए साल पर बवाल या फिर विवाद कराने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर पुलिस को सूचना मिली है कि जुमे की नमाज के बाद बवाल सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। इसी बीच विदेश से आई एक फोन कॉल ने बेचैनी और बढ़ा दी है। जो सूचना दी गई थी, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में और बड़ा बवाल कराने की साजिश रची जा रही है। इसके लिए पड़ोसी देश की मस्जिदों से चंदा जुटाए रहे हैं। गोरखपुर के दो व्यापारियों के नाम से चंदा लिया जा रहा है। अब इन व्यापारियों की तलाश की जा रही है ताकि साजिश की तह से पहुंचा जा सके।  
विज्ञापन


यही नहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान से कुछ लोगों को गोरखपुर भेजकर बवाल कराने की सूचना भी पुलिस को मिली है। अब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटी है। इसी लिहाज से एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने पैरामिलिट्री फोर्स की मांग की है। इसकी पुष्टि पुलिस के आला अफसरों ने की है। उनका कहना है कि गोरखपुर में जिस तरह से उपद्रव किया गया, उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। पैरामिलिट्री फोर्स मिली तो सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed