फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

विश्व पर्यटन दिवस पर होटलों में फूडिंग और लॉजिंग पर 20 फीसदी छूट

Mon, 23 Sep 2019 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
विश्व पर्यटन दिवस पर होटलों में फूडिंग और लॉजिंग पर 20 फीसदी छूट
विज्ञापन

गोरखपुर। विश्व पर्यटन दिवस को खास बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार अनूठी पहली की है। इसके अंतर्गत 27 सितंबर को शहर के प्रसिद्ध होटलों में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को फूडिंग (खाने) और लॉजिंग (ठहरने) पर 20 फीसदी छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा होटल में आने वाले पर्यटकों का भारतीय परंपरा के मुताबिक तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
होटल संचालक पर्यटकों के स्वागत से जुड़े बैनर और होर्डिंग भी लगाएंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने सभी होटल संचालकों को पत्र लिखकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग मांगा है। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े उद्यमी विश्व पर्यटन दिवस पर पहले से ही यात्रियों के स्वागत के साथ आकर्षक डिस्काउंट की सुविधा देते हैं। सीएम सिटी में इसे मुक्कमल तरीके से पहली बार लागू किए जाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

विश्व व्यापार संगठन ने जारी किया स्लोगन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व व्यापार संगठन हर वर्ष एक स्लोगन जारी करता है। पूरी दुनिया में 27 सितंबर को इस स्लोगन का इस्तेमाल पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करते हैं। बैनर और पोस्टर लगाकर इसका प्रचार प्रसार किया जाता है। इस बार का स्लोगन ‘टूरिज्म एंड जॉब्स: ए बेटर फ्यूचर फॉर आल’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::: कोट
पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पर सभी उद्यमियों से सहयोग मांगा गया है। उन्हें इस दिन खानपान और आवासीय इकाई में विशेष डिस्काउंट के साथ ही भारतीय परंपरा के साथ स्वागत करने का अनुरोध किया गया है। - रवींद्र मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed