{"_id":"5da5fcab8ebc3e93b85d2eb7","slug":"gorakhpur-mla-removed-encroachment-by-cleaning-the-drain-during-cleanness-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नाले की सफाई कराकर हटवाया अतिक्रमण, विधायक ने चार घंटे तक चलवाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नाले की सफाई कराकर हटवाया अतिक्रमण, विधायक ने चार घंटे तक चलवाया अभियान
Tue, 15 Oct 2019 10:36 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
सफाई अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारी और डॉ. आएमडी अग्रवाल ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुस्तमपुर वार्ड में साफ-सफाई का हाल जानने निकले नगर विधायक डॉ. आएमडी अग्रवाल ने चोक नाले को देख नगर निगम के अधिकारियों को सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद चार घंटे चले सफाई अभियान में विधायक खुद मौके पर रहे। उन्होंने जीडीए के अधिकारियों को नाले पर से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
रविवार को नगर विधायक रुस्तमपुर में सड़क का शिलान्यास किया था। इस दौरान पूरे वार्ड में काफी गंदगी नजर आई थी। उन्होंने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को बेहतर ढंग से सफाई कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर विधायक सोमवार को वार्ड की सफाई देखने पहुंचे। बुद्ध नगर मोड़ पर ही नाले पर लोगों ने कब्जा जमा लिया है। छह फुट गहरा नाला पूरी तरह से सिल्ट पर भरा हुआ था।
विज्ञापन
विधायक ने तुरंत नगर निगम से जेसीबी मंगाई और अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने अगले तीन दिनों तक नाले की बेहतर ढंग से सफाई कराने का निर्देश दिया। विधायक ने जीडीए के अभियंताओं को भी मौके पर बुलाया। उन्होंने सात दिन लगातार अभियान चलाकर के पूरे नाले की सफाई कराने का निर्देश दिया
विज्ञापन