फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur latest weather update, fog weather at night gorakhpur

गोरखपुर में सूर्यदेव के दर्शन होते ही ठंडे पड़े सर्दी के तेवर, 24 तक बंद रहेंगे स्कूल

Mon, 23 Dec 2019 11:18 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 23 Dec 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur latest weather update, fog weather at night gorakhpur
सोमवार को गोरखपुर में मौसम साफ नजर आया। - फोटो : प्रगति चंद
सर्दी अपने शबाब पर है। सोमवार सुबह सूर्यदेव के दर्शन होते ही सर्दी के तेवर कुछ ठंडे पड़ते नजर आए। शहरवासियों ने भी राहतभरी सांस ली है।
विज्ञापन


हालांकि बीते दिन शहर कोहरे के आगोश में रहा। दिन भर सूरज धुंध और कोहरे के चक्रव्यूह को नहीं भेद सका। सुबह करीब दस बजे तक पूरा शहर कोहरे के आगोश में रहा। पछुआ हवा की वजह से दिन भर हड्डियां कंपकंपा देने वाली ठंड रही। शाम हुई तो रोशनी के बावजूद सड़क पर आसपास की चीजें देखना दुश्वार रहा। रात गहराने के साथ ही कोहरे की चादर घनी होती गई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार,  24 दिसंबर से बूंदाबांदी के बाद तापमान के और नीचे लुढ़कने की संभावना है। शनिवार रात पुरवा हवा चलने और वातावरण में नमी के 85 प्रतिशत तक पहुंचने की वजह से कोहरा घना होता गया। सबसे ज्यादा मुसीबत सड़क पर गाड़ियां चला रहे लोगों को हुई। फाग लैंप, डिपर जलाने के बावजूद गाड़ियां सड़क पर रेंगती रहीं।
विज्ञापन


रविवार सुबह भी सड़कें सूनसान नजर आईं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने और पछुवा हवा चलने की वजह से कोहरा इतना घना हो रहा है। रविवार को अधिकतम नमी 90 प्रतिशत पहुंच गई, पूरे दिन यह 80 प्रतिशत के आसपास बनी रही। सोमवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य से करीब आठ डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान
रविवार को न्यूनतम तापमान 10.4 और अधिकतम 15 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम होने की वजह से पूरे दिन कंपकपी छूटती रही। दिसंबर में दिन का तापमान 24.4 डिग्री और रात का तापमान 9.9 डिग्री सामान्य माना जाता है। कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।





 

गोरखपुर और बस्ती में 24 तक विद्यालय बंद

gorakhpur latest weather update, fog weather at night gorakhpur
सड़क पर रात को पसरा कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में जिलाधिकारी के.विजयेंद्र पांडियन ने शीतलहर के चलते गोरखपुर जिले में 23 और 24 दिसंबर को अवकाश का ऐलान कर दिया है। कई स्कूलों में क्रिसमस पर अवकाश होगा। इस लिहाज से स्कूल अब 26 दिसंबर को ही खुलेंगे।

बस्ती जिले में शीतलहर को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने शिशु से लेकर महाविद्यालयों तक को 24 तक बंद रखने का आदेश दिया है। समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, परिषदीय, वित्त विहीन (प्राइवेट) केंद्रीय, राज्य सरकार एवं मदरसा बोर्ड के सभी विद्यालयों में इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

वहीं घने कोहरे के कारण जिले के हाइवे पर लगातार दुर्घटनाएं होने लगी है। शुक्रवार की रात जिले के अंदर तीन हादसे हुए, जिसमें 11 लोग घायल हो गए, जबकि गोंडा जिले के सीमा पर कोहरे के कारण आठ गाड़ियां टकरा गई, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed