फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur airport delhi air india

एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट

Thu, 12 Dec 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur airport delhi air india
एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम और परिंदों की वजह से एयर इंडिया की फ्लाइट बुधवार को अपने तय समय से तीन घंटे देर से दिल्ली के लिए उड़ान भर सकी। यह फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट पर ही करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।

दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट करीब दो घंटे देर से शाम 5.10 बजे गोरखपुर पहुंची। तब तक शाम हो चुकी थी। सूरज ढलते वक्त आसमान में चिड़ियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में एहतियातन इस फ्लाइट को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। जब पूरी तरह शाम हो गई तो 6.40 बजे फ्लाइट उड़ान भर सकी। मौसम के करवट लेने की वजह से शाम जल्द ढल जा रही है जिससे दिल्ली से आने और जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट प्राय: एक से दो घंटे लेट हो जा रही है। वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली के लिए तीन फ्लाइट की सेवा है। इनमें एयर इंडिया के अलावा स्पाइस जेट और इंडिगो की उड़ानें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed