फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   General coach has been displaced by party booking coach

पार्टी कोच की बुकिंग के फेर में हटा दी जनरल बोगी

Mon, 12 Dec 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Dec 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
General coach has been displaced by party booking coach
ट्रेन
नियम को दरकिनार कर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली (12541) एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रविवार को पार्टी कोच की बुकिंग कर दी गई। इसके चलते एक जनरल बोगी को ट्रेन से हटाना पड़ा। रेल महकमे की लापरवाही के चलते सौ से ज्यादा यात्रियों का सफर मुश्किल में पड़ गया। रेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


एलटीटी एक्सप्रेस में लगाने वाले इंजन की क्षमता 22 कोच की है। इसमें अतिरिक्त कोच नहीं लगाए जा सकते हैं। रेलवे की परिचालन शाखा ने रविवार के लिए एक वातानुकूलित कोच की बुकिंग पार्टी कोच के रूप में भोपाल तक कर ली। बुकिंग के समय इस बात को नजरअंदाज कर दिया गया कि संरक्षा की दृष्टिकोण से इस कोच को ले जाना संभव नहीं है। रविवार को जब पार्टी कोच लगाने की बात आई तो महकमे के लोगों के हाथ पांव फूल गए क्योंकि इसे लगाने पर रेल नियमों का उल्लंघन हो रहा था। बाद में अधिकारियों ने बीच का रास्ता निकाला और पार्टी कोच की जगह एक जनरल कोच को ट्रेन से हटाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


तर्क था कि बुकिंग हो चुकी है और ऐन वक्त पर इसे निरस्त नहीं किया जा सकता। ट्रेन में जब छह की जगह पांच जनरल कोच लगाए गए तो बहुत सारे यात्रियों को जगह नहीं मिली और उन्होंने हंगामा भी किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि बुकिंग होने के चलते जनरल कोच को हटाना पड़ा। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed