फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA passed 300 crore budget in board meeting for city's developement

शहर के विकास पर खर्च होंगे 300 करोड़

Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
GDA passed 300 crore budget in board meeting for city's developement
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। जीडीए बोर्ड की बैठक में शामिल कमिश्नर, वीसी और अन्य। - फोटो : Amar Ujala
शहर के लोगों को जीडीए इस वित्तीय वर्ष में नुमाइश ग्राउंड, फ्लैट और व्यावसायिक कांप्लेक्स देने जा रहा है। जीडीए की योजना शहर में पार्किंग व्यवस्था भी बेहतर करने की है। शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। इन सभी योजनाओं पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


कमिश्नर अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीडीए के इंजीनियरिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्राधिकरण रेग्युलेटरी अथॉर्टी की भूमिका का निर्वहन करे। उन्होंने शहर के विकास और सफाई के लिए नगर निगम और जीडीए के बीच समन्वय सेल बनाने का सुझाव दिया। कहा कि दोनों अपनी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर न डालें। नगर आयुक्त और जीडीए उपाध्यक्ष मिलकर गर्मी में शहरियों के लिए सचल वाहनों के जरिए स्वच्छ, शीतल और सस्ता पेयजल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने जीडीए उपाध्यक्ष को कंपलीशन सर्टिफि केट न देने वाले बिल्डरों की संपत्ति की रजिस्ट्री से पूर्व दबाव बनाकर सर्टिफि केट हासिल करने को कहा। संचालन मुख्य अभियंता एसके सिंह ने किया। इसमें डीएम राजीव रौतेला, जीडीए उपाध्यक्ष ओएन सिंह, सचिव महेंद्र कुमार मिश्र, नगर आयुक्त बीएन सिंह, उप निदेशक सूचना नवल कांत तिवारी, अपर निदेशक वित्त अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 करोड़ की लागत से बनेगा नुमाइश ग्राउंड
सर्किट हाउस एवं नया सवेरा के बीच 10 करोड़ की लागत से नुमाइश ग्राउंड तैयार किया जाएगा। यहां विभिन्न आयोजनों के साथ महोत्सव और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। 

35 से 40 करोड़ से बनेगा रामगढ़ हाइट्स
पैडलेगंज और चंपा देवी पार्क के बीच में रामनगर हाइट्स नाम की एक परियोजना को बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिली। इसकी अनुमानित लागत 35 से 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें सर्विस अपार्टमेंट और इससे जुड़ी व्यावसायिक सुविधाएं दी जाएंगी। 

28 और 32 लाख के फ्लैट बनेंगे 
लेक व्यू विस्तार योजना के तहत बहुमंजिली इमारत का निर्माण होगा। तारामंडल के पास इस परियोजना के तहत दो और तीन बीएचके के फ्लैट बनाए जाएंगे। इसकी अनुमानित कीमत 28 से 32 लाख रुपये तय की गई। 

सर्किट हाउस के पास बनेगा पार्क
रामगढ़ताल परियोजना के अंतर्गत सर्किट हाउस के पास पार्क का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास किया गया। साथ ही चार पंपसेट समेत 125 केवीए के जेनरेटर खरीद का प्रस्ताव भी पास हुआ।

पार्किंग के गलत इस्तेमाल पर एफआईआर
बैठक में कमिश्नर पार्किंग के लिए चिह्नित स्थानों का उपयोग किसी अन्य कार्य में करने को लेकर सख्त दिखे। कहा कि ऐसे पार्किंग स्थल तत्काल खाली कराए जाएं और संबंधित के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई जाए।

नगर निगम को जल्द हैंडओवर होंगी नौ कॉलोनियां
आम्रपाली आवासीय योजना, ललितापुरम विस्तार आवासीय योजना, राप्तीनगर द्वितीय चरण आवासीय योजना, बुद्ध विहार आवासीय योजना पार्ट ए, बी और सी, बुद्ध विहार व्यावसायिक योजना, ललितापुरम आवासीय योजना पार्ट ए, बी, लेक व्यू आवासीय योजना, शास्त्रीपुरम विस्तार आवासीय योजना और सिद्धार्थपुरम आवासीय योजना को नगर निगम को हैंडओवर करने का प्रस्ताव भी पास हुआ।


नक्शा पास करने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
आवासीय और व्यावसायिक इमारतों के नक्शा पास कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने का प्रस्ताव पास हुआ। इससे ऑनलाइन आवेदन के साथ शुल्क भी जमा कराए जाएंगे। नक्शा भी ईमेल से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed