फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA

जीडीए के साथ खरीदारों की भी बल्ले-बल्ले

Mon, 23 Sep 2019 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
GDA
जीडीए के साथ खरीदारों की भी बल्ले-बल्ले
विज्ञापन

गोरखपुर। अपने मकान-दुकान का सपना देख रहे लोगों और खरीदारों का इंतजार कर रहे गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के लिए संपत्तियाें की कीमत 27 प्रतिशत कम होना दीवाली को खुशनुमा कर जाएगा। शासन ने सभी प्राधिकरणों को संपत्तियों की कीमत कम करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब यहां जीडीए बोर्ड की बैठक में उक्त प्रस्ताव को रखकर पास किया जाएगा।
संपत्ति की कीमत अधिक होने से जीडीए के बड़ी संख्या में फ्लैट, दुकान बिक नहीं पा रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति शहर की हृदयस्थली गोलघर स्थित जीडीए टावर का है। जहां 50 से ज्यादा दुकानें खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा ऑफिस के लिए आवंटित जगह हैं। ऐसा ही हाल लोहिया इंक्लेव, लेक व्यू अपार्टमेंट, राप्तीनगर के आवास हैं। लोहिया इंक्लेव में 45, लेक व्यू में 80 और राप्तीनगर में 57 फ्लैट खरीदारों के इंतजार में खाली पड़े हुए हैं। कीमतें कम होने से इनको खरीदार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दरअसल एक प्रावधान के अनुसार प्रत्येक वर्ष अप्रैल में जीडीए के आवासीय फ्लैटों की कीमतों में 15 प्रतिशत और व्यवसायिक भवनों की कीमतों में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में जीडीए की परियोजनाओं की कीमत आसपास के प्राइवेट फ्लैटों और दुकानों की कीमतें की तुलना में काफी अधिक हो गई है। इस वजह से लोग जीडीए के आवास और दुकानों को खरीदने में रुचि नहीं ले रहे हैं और बिक्री ठप सी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- फ्लैटों के कीमत 27 प्रतिशत कम करने की सूचना मिली है। शासनादेश मिलने पर बोर्ड में प्रस्ताव रखा जाएगा। कीमतें कम होने से न सिर्फ लोगों को बल्कि जीडीए को भी फायदा होगा।
राम सिंह गौतम, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed