फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA board meeting will be held today

सीएम रखेंगे इंटरनेशनल आडिटोरियम की आधारशिला

Fri, 21 Apr 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 21 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
GDA board meeting will be held today
गोरखपुर विकास प्राधिकरण। - फोटो : Amar Ujala
अबकी बार शहर आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय आडिटोरियम का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सिंचाई विभाग प्रशासन को तीन एकड़ जमीन देगा। जीडीए के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव शुक्रवार को जीडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके साथ ही शहर के विकास को पंख लगाने वाली कई अन्य योजनाओं के प्रस्ताव पर भी बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जीडीए बोर्ड की बैठक शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में होनी है। इसके लिए जीडीए ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने करीब 3100 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें नौ कॉलोनियों को नगर निगम के सुपुर्द करने का फैसला होने की उम्मीद है। लेक व्यू योजना में बुकिंग खोले जाने का फैसला होने के साथ ही रामगढ़ ताल पर वाटर स्पोर्ट्स, आडिटोरियम और नुमाइश ग्राउंड के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


लेक व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट सस्ते होंगे
रामगढ़ताल के पास प्रस्तावित लेक व्यू अपार्टमेंट का निर्माण पूरा होगा। जीडीए बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। जीडीए की कोशिश शहरियों को इस आवासीय योजना के प्रति आकर्षित करने की है। इस कोशिश में बोर्ड बैठक में आवासों के दाम कुछ कम करने का भी फैसला लिया जा सकता है। आठ मंजिला इस आवासीय योजना के तहत करीब 192 फ्लैट बनने हैं। इनकी बुकिंग के लिए जीडीए फिर से आवेदन मांगने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 करोड़ से होगा वाटर स्पोर्ट्स का विकास
रामगढ़ ताल के पास सिंचाई विभाग की तीन एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय ऑडिटोरियम के साथ 12.5 एकड़ में नुमाइश ग्राउंड तैयार करने के लिए जीडीए ने प्रस्ताव तैयार किया है। जल निगम और जीडीए मिलकर इस परियोजना पर काम करेगा। 100 करोड़ की लागत से इसमें पैरा सेलिंग, बनाना राइड, पैरा ग्लाइडिंग आदि खेलों की सुविधा दी जानी है।

नगर निगम को हैंडओवर हो सकती हैं कई कॉलोनियां
कई आवासीय योजनाओं को नगर निगम को हैंडओवर करने को लेकर भी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। इनमें आम्रपाली आवासीय योजना, ललितापुरम विस्तार आवासीय योजना, राप्ती नगर द्वितीय चरण आवासीय योजना, बुद्ध विहार आवासीय योजना पार्ट ए, बी और सी, बुद्ध विहार व्यावसायिक योजना, ललितापुरम आवासीय योजना पार्ट ए, बी, लेक व्यू आवासीय योजना, शास्त्रीपुरम विस्तार आवासीय योजना और सिद्धार्थपुरम आवासीय योजना शामिल है।

नक्शा पास करने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
जीडीए ने डेढ़ करोड़ रुपये का प्रावधान करते हुए आवासीय और व्यावसायिक इमारतों के नक्शा पास कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी की है। इसके अमल में आने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसके शुल्क भी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड के सहारे जमा कराए जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नक्शा भी ईमेल से भेजा जाएगा। ऑनलाइन नक्शा पास कराने का मामला बोर्ड की मीटिंग में भी ले जाया जा रहा है।

ओवरब्रिज निर्माण पर मुहर संभव
बोर्ड मीटिंग में ट्रांसपोर्टनगर से रुस्तमपुर तक ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इनके निर्माण पर सात करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे। हालांकि निर्माण लागत बढ़ने की उम्मीद भी जताई गई है। 

आईबी का होगा अपना दफ्तर
गृह मंत्रालय ने जीडीए से इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के दफ्तर के लिए जमीन की मांग की है। यह मामला भी बोर्ड की मीटिंग में ले जाया जा रहा है। अभी आईबी का दफ्तर किराए की बिल्डिंग में चल रहा है।


अधिकारी, कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा
जीडीए बोर्ड की मीटिंग में अधिकारी, कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। सहायक अभियंताओं का वाहन भत्ता 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जा सकता है। अधिकारी, कर्मचारियों के लिए आवास बनाने का प्रस्ताव भी मीटिंग में रखा जाएगा। रिटायरमेंट के बाद काम करने वाले तहसीलदार का मानदेय बढ़ाया जा सकता है। नियमित कर्मचारियों के चिकित्सा भत्ते में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed