फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud in gun licnece

फर्जी लाइसेंस प्रकरण के आरोपियों पर रासुका की प्रक्रिया शुरू

Tue, 01 Oct 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
fraud in gun licnece
फर्जी लाइसेंस प्रकरण के आरोपियों पर रासुका की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी लाइसेंस पर असलहा खरीदने के सनसनीखेज मामले में पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, पुलिस को मुखबिर के जरिए चार और नाम पता चले है, जिन्होंने फर्जी लाइसेंस पर असलहा खरीदा है। पुलिस का कहना है कि चारो की लोकेशन पता की जा रही है। पूरी पुष्टि होने के बाद आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। इस मामले में अभी तक पूर्व असलहा बाबुओं समेत 12 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
14 अगस्त को गोरखनाथ इलाके से तनवीर नाम के शख्स को फर्जी लाइसेंस और उसपर खरीदे गए असलहे के साथ पकड़े जाने के बाद पहली बार यह मामला सामने आया था। इसके बाद शुरू हुई जांच में एक के बाद एक तथ्य सामने आते गए। मामला उजागर होने के बाद असलहा बाबू राम सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया था। इसमें रवि आर्म्स के मालिक का नाम भी शामिल था। जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने तनवीर, प्रापर्टी डीलर विजय प्रताप, शमशाद आलम, ढाबा संचालक प्रणय प्रताप सिंह, रवि गन हाउस के मालिक के बेटे रवि प्रकाश पांडेय, शिवम मिश्रा, विकास तिवारी, असलहा बाबू रहे राम सिंह, अशोक गुप्ता, विजय प्रकाश, कंप्यूटर ऑपरेटर रहे अजय गिरी, सपा नेता आजम लारी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रशासन की ओर से सूची ना आने की वजह से अभी जांच तो रुकी है लेकिन पुलिस मुखबिरों की मदद से जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

रवि गन हाउस मालिक की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
रवि गन हाउस के मालिक प्रकाश नारायण पांडेय की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई है। खबर है एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार और लोगों का नाम सामने आया है, उनकी लोकेशन पता कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। -बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed