{"_id":"5dfa73c78ebc3e87e618b407","slug":"finally-the-officer-marries-the-rape-victim-gorakhpur-news-gkp3338241172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने दुष्कर्म पीड़िता से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने दुष्कर्म पीड़िता से रचाई शादी
विज्ञापन
आखिरकार अफसर ने दुष्कर्म पीड़िता से रचाई शादी
महराजगंज। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अधिकारी को आखिरकार मंगलवार को पीड़िता से मंदिर में शादी रचानी पड़ी।
निचलौल तहसील क्षेत्र में तैनात अधिकारी पर बीते दिनों एक महिला कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने जांच कर पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य मामले में 10 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद इस हाई प्रोफाइल मामले की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं आरोपी के सहयोगियों द्वारा ब्लॉक परिसर से लेकर थाने तक पंचायत कर पीड़िता की आबरू की कीमत लगाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जाने लगा। इस मामले को अमर उजाला ने 17 दिसबंर के अंक में ‘दुष्कर्म का मामला दबाने का चल रहा प्रयास’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद पुलिस प्रशासन से लेकर आरोपी भी परेशान हो गया। खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस विभाग के उच्चधिकारियों द्वारा मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कहीं जाने लगी। बताते हैं अपने ऊपर पुलिस कार्रवाई होने की डर से आरोपी ने मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे क्षेत्र के टिकुलहिया स्थित दुर्गा मंदिर में पीड़िता के साथ शादी रचा ली। इसकी पुष्टि करते हुए मंदिर के पुजारी उतरी ने बताया कि उनकी मौजूदगी में आरोपी अधिकारी ने पीड़िता से शादी रचाई है। इस संबंध में निचलौल इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।