फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   EPFO has been collected the amount of PF from 41 firms with fci

एफसीआई समेत 41 फर्म से सवा करोड़ की वसूली

Fri, 14 Oct 2016 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 14 Oct 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
EPFO has been collected the amount of PF from 41 firms with fci
ईपीएफ - फोटो : demo pics
कर्मचारियों के भविष्य निधि का अंश नहीं जमा करने पर एफसीआई और सरैया चीनी मिल समेत 12 जिलों के 41 फर्म से करीब सवा करोड़ रुपये की वसूली की गई है। नोटिस के बाद भी रकम नहीं जमा करने पर कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय ने इन सभी फर्म के बैंक खातों को सीज कर उसमें से बकाए की रकम वसूली।
विज्ञापन


एफसीआई की देनदारी को लेकर खाता सीज कर रकम निकालने के लिए गोंडा एसबीआई के ब्रांच मैनेजर को महकमे ने पत्र लिखा था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न करने पर विभाग ने उन्हें भी डीम्ड डिफाल्टर का नोटिस थमा दिया और रकम न निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद हरकत में आए ब्रांच मैनेजर ने एफसीआई का खाता सीज कर उसमें से रकम निकाल कर पीएफ महकमे को मुहैया कराया।
विज्ञापन


समय से कर्मचारियों के पीएफ की रकम नहीं जमा करने पर एफसीआई से 43.06 लाख जुर्माना और ब्याज के तौर पर 20.08 लाख यानी कुल 63 लाख रुपये वसूले गए। इसी तरह जनवरी 2012 से मई 2012 तक के बकाये के तौर पर सरैया चीनी मिल से 46.62 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बड़े बकाएदारों से भी हुई वसूली

- विद्युत मजदूर कल्याण समिति- 8.03 लाख रुपये
- उदय मेडिसिन सेंटर- 2.40 लाख रुपये
- पूर्वांचल ग्रामीण संस्थान- 2.17 लाख रुपये
- सरस्वती शिशु मंदिर, राप्तीनगर- 1.59 लाख रुपये
- प्यारी देवी रचित महाविद्यालय- 37 हजार रुपये


समय पर कर्मचारियों का भविष्य निधि नहीं जमा करने वालों पर कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम की धारा 14 बी और सात क्यू के तहत क्रमश: जुर्माना और ब्याज की कार्रवाई की जाती है। रक म का निर्धारण होने के बाद सभी को उसे जमा करने की मोहलत दी गई थी। मियाद बीतने के बाद भी जब इन फर्मों ने रुपये नहीं जमा किए तो उनके खाते से बकाया, जुर्माना और ब्याज की रकम निकाली गई, जिसे कर्मचारियों के खाते में भेज दी जाएगी।
- वीवीबी सिंह, पीएफ कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed