फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doordarshan official on Nepal tour beaten on name of parking police not help put victims behind bars

नेपाल घूमने गए दूरदर्शन के अधिकारियों से नेपाल में मारपीट, पुलिस ने पीड़ितों को ही जेल में डाला

Mon, 07 Oct 2019 10:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर(महाराजगंज)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर(महाराजगंज) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Oct 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
doordarshan official on Nepal tour beaten on name of parking police not help put victims behind bars
नेपाल घूमने गए दूरदर्शन के अधिकारियों की हुई पिटाई, पुलिस ने जेल में किया बंद - फोटो : अमर उजाला

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते लखनऊ दूरदर्शन के अधिकारियों की टीम रविवार रात में नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन को जा रही थी। इस दौरान सरहद के नेपाली सीमा बेलहिया में पार्किंग को लेकर कहासुनी में पचास की संख्या में जुटे लोगों ने सभी से मारपीट की। जान बचा कर सभी थाने पहुंच गएl

विज्ञापन


यहां भी उपद्रवी युवकों ने थाने में घुस कर अधिकारियों को पीटा और नेपाल पुलिस मूकदर्शक बनी रही। चौकी प्रभारी सोनौली विनोद राय ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे एक टेंपो ट्रेवलर वाहन में दूरदर्शन के लखनऊ के हेड, आकाशवाणी प्रोग्रामिंग एडिटर, लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, भारतीय हिन्दू एकेडमी के प्रोफेसर अपने बच्चों के साथ काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर जाने के लिए सरहद पर पहुंचे और नेपाल के पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर भंसार कराकर महिलाओं को निकट एक होटल में ठहरा दिया।
विज्ञापन


नेपाल के सिम की आवश्यकता हुई तो फिर उसी वाहन से पार्किंग में पहुंचकर सिम लिया और वापस जाने लगे तभी कुछ युवकों ने पार्किंग के नाम पर दो सौ रुपए की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले गए थे तब तो पार्किंग नहीं लिया गया। अब किस तरह का पार्किंग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक अड़ गए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे, जिस पर अधिकारियों ने कहा कि रसीद दे दीजिए। हम पैसे दे देंगे। इस पर युवक भड़क गए और सभी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर लोग थाने में छिप गए, लेकिन पचासों की संख्या में लोगों ने थाने में घुसकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

नेपाल पुलिस मूक दशर्क बनी रही। कुछ देर बार अतिरिक्त फोर्स मंगाकर स्थिति काबू में की। हद तो तब हो गई जब पीड़ित पक्ष के नौ लोगों को ही भैरहवा में ले जाकर बंद कर दिया और सभी का मेडिकल कराया जिसमें किसी ने भी शराब का सेवन नहीं किया था।

हमलावरों ने पर्यटकों की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस दौरान सरहद पर काफी गहमागहमी रही। भारतीय पुलिस ने लोगों का आवागमन बंद कर दिया। इस घटना की सूचना पर सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सोनौली भारतीय  सीमा में भी लोग जमा हो गए।

सीमा बंद कर दी गई और किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। 
दूरदर्शन के पीड़ित अधिकारी आत्माराम ने दूरभाष पर भारतीय पर्यटकों को नेपाल नहीं आने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यहां भारतीय पर्यटकों की कोई सुनवायी नहीं होती।


दूरर्दशन के अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव सहित क्षेत्र की पुलिस भारी संख्या में सरहद पर पहुंच गयी और नेपाल के अधिकारियों से बातचीत कर हालात काबू में किया। उन्होंने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से बातचीत हुई है, सभी अधिकारी जल्दी भारत वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed