{"_id":"58f8c74b4f1c1ba34647353e","slug":"dm-reached-gorakhnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज लेते ही गोरखनाथ मंदिर पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज लेते ही गोरखनाथ मंदिर पहुंचे डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे डीएम राजीव रौतेला।
- फोटो : Amar Ujala
नवागत डीएम राजीव रौतेला ने गुरुवार को चार्ज संभालने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और व्यवस्था जांची। मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका नाथ तिवारी से वहां आ रहे फरियादियों की संख्या और उनकी समस्याओं के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया जानने के साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली।
सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट के कोषागार में चार्ज लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समय से समस्याओं का निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता है। फरियादियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट में दो वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। प्रार्थनापत्र पर ही समस्या से जुड़े विभाग के अफसर को निर्देशित करने के साथ ही उन्हें गाड़ी से उस विभाग तक भेजा जाएगा।
डीएम ने बताया कि हमीरपुर जिले में वह यह प्रयोग कर चुके हैं जिसका अच्छा परिणाम भी निकला। कहा कि शहर में जाम बड़ी समस्या है। इसके लिए ट्रैफिक, जीडीए, नगर निगम के साथ ही व्यापारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी और जल्द ही लोगों को इससे निजात दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। कहा कि अफसर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें।
विज्ञापन
डीएम राजीव 2002 बैच के आईएएस हैं। इससे पूर्व वे अलीगढ़, हमीरपुर, फ तेहपुर, मथुरा आदि जिलों में डीएम रह चुके हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर, सीटीओ अजय कुमार सोनकर, उप निदेशक सूचना नवल कांत तिवारी, सभी एडीएम, एसडीएम समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।