फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dispute in gorakhpur univercity

गोरखपुर विश्वविद्यालय में साथी की पिटाई से नाराज छात्रों ने लगाया सड़क पर जाम

Thu, 05 Dec 2019 01:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
dispute in gorakhpur univercity
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए के छात्र की पिटाई के बाद आक्रोशित छात्रों ने गेट के सामने सड़क जाम क
गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिसर में खेलने के दौरान कुछ छात्रों ने एनसी हॉस्टल में रहने वाले बीए तृतीय वर्ष के गौरव मिश्रा की पिटाई कर दी। इसमें गौरव का सिर फट गया। आरोप है कि पिटाई करने वाले सभी बाहरी लड़के थे। घटना से नाराज हॉस्टल के विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार के सामने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि इसी बीच नागरिकों की छात्रों से कहासुनी होने लगी और छात्र दो गुटों में बंट गए। थोड़ी ही देर में आपस में ही छात्र मारपीट करने लगे। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को हटाया और इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। उधर, गौरव की तहरीर पर कैंट पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे की है। कुछ छात्र क्रीड़ा परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे। फील्ड में बैठे एक युवक को गेंद लग गई और इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। गौरव का आरोप है कि समीर राठौर ने बैट छीनकर सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथी आकाश यादव, प्रभात यादव और राजन सैनी ने पिटाई की। उधर, सूचना पाकर घायल गौरव के साथी भी पहुंच गए लेकिन तब तक पिटाई करने वाले भाग निकले। गौरव को जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर, आक्रोशित छात्र एनएसयूआई के योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया।


सूचना पाकर मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव और पुलिस भी पहुंच गई। सड़क जाम होने पर नागरिकों ने भी विरोध किया और कहासुनी होने लगी। इसी बीच कुछ छात्रों में आपस में भी झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरती और लाठियां भांजकर भीड़ का हटाया। करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो गया। कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि समीर राठौर और आकाश यादव के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed