{"_id":"1013dd778cf0d85d9716fc0550ee09a0","slug":"digvijaynath-pg-college-annual-sports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में रामकेश और नेहा सिंह चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में रामकेश और नेहा सिंह चैंपियन
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद के पुरुष वर्ग में रामकेश और महिला वर्ग में नेहा सिंह चैंपियन बनीं। शुक्रवार को पुरुष वर्ग की लंबी कूद में रामकेश विश्वकर्मा प्रथम, राजू सिंह द्वितीय तथा मयंक सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
ऊंची कूद में रामकेश विश्वकर्मा प्रथम, आदित्य जायसवाल द्वितीय तथा आर्यन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में दीपक सिंह प्रथम, रितेश सिंह द्वितीय तथा संदीप यादव तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में आर्यन गुप्ता प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय तथा अभिषेक पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नेहा सिंह प्रथम, रूबी सिंह द्वितीय तथा ज्योति उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में उपासना सिंह प्रथम, ज्योति उपाध्याय द्वितीय तथा नीलम गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में नेहा सिंह प्रथम, उपासना सिंह द्वितीय तथा रूबी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में उपासना सिंह प्रथम, ज्योति उपाध्याय द्वितीय तथा अंजनी तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती टीम के प्रशिक्षक चंद्र विजय सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर और मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महंत आदित्यनाथ ने कहा कि शारीरिक विकास के बिना व्यक्तित्व विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हार जीत की भावना से ऊपर उठकर रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। मुख्य अतिथि चंद्र विजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम का दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये तथा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता महाविद्यालय के छात्र आदित्य जायसवाल को दो हजार रुपये और एक ट्रैक सूट देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. श्रीभगवान सिंह, धर्मेंद्र नाथ वर्मा, एमएन राय, एनडी सिंह सोलंकी, डॉ. विजय चहल, डॉ. राजवीर सिंह, मेजर पाटेश्वरी सिंह, रिपुसूदन सिंह, योगेंद्र यादव, रणजीत सिंह, डॉ. शीला सिंह आदि रहे।