{"_id":"5da9451d8ebc3e014c4b71e0","slug":"deoria-man-died-in-a-road-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम
Fri, 18 Oct 2019 10:22 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
मृतक अंकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढरामपुर गांव के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकेा साथी भी घायल हो गया। काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
आधी रात में घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुस्से में गांव के सामने ही देवरिया-कसया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा। रात करीब डेढ़ बजे पहुंची पुलिस ने काफी मान-मनोवल कर जाम खत्म कराया। घायल का उपचार कुशीनगर के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गढरामपुर गांव निवासी श्यामजी राव के बेटे अंकुर (18) के रूप में की गई है। बताया गया कि वह अपने साथी अभिषेक वर्मा (17) के साथ कहीं गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे लोगों ने गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर एक युवक को सड़क पर मृत हाल में देखा, जबकि कुछ दूर पर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच दूसरा युवक गंभीर हाल में बेहोश पड़ा था।
विज्ञापन
चेहरा गाड़ियों से कुचले जाने के कारण बड़ी मुश्किल से उनकी पहचान हुई। आनन-फानन में घायल को कसया भिजवाया गया, जहां से कुशीनगर रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। तरकुलवा, रामपुर कारखाना सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने जाम समाप्त कर शव को कब्जे में लिया।