फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demonetization : Protest on the road for money

बैंक में कैश नहीं, सड़कों पर प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demonetization : Protest on the road for money
रकम के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
नोटबंदी के बाद से बैंकों में बढ़ी लोगों की भीड़ कैश न मिलने की वजह से उग्र हो गई है। शुक्रवार को भी जिले के कई इलाकों में लोगों ने कैश न मिलने पर जाम लगाया। घंटों जाम की वजह से आवागमन प्रभावित रहा। वहीं पुलिस को रास्ता खाली कराने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हाइवे से लेकर सड़कों तक जाम कर लोगों ने अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


गुलरिहा इलाके के झंगहा बाजार में पूर्वांचल ग्रामीण बैंक पर सुबह ही लोग नकदी के लिए पहुंचे थे। बैंक तो खुला मगर नकदी नहीं थी। जैसे ही यह बात लोगों को पता चली तो उग्र हो गए। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। गुस्साएं लोग कैश की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लगा गया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और रास्ता खाली कराने की कोशिश करने लगी। समझाबुझाकर करीब एक घंटे बाद लोगों को हटाया जा सका।
विज्ञापन


ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बरही एसबीआई ब्रांच में कैश न होने की वजह से बैंक का ताला ही नहीं खुला। नकदी के लिए पहुंचे लोगों ने ताला बंद देखा तो रास्ता जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर लोगों ने गुस्से का इजहार किया। बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक पीएनबी और एसबीआई मझगांवा शाखा पर पहुंचे लोगों को भी नकदी नहीं मिली। नकदी न मिलने से गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। चौरीचौरा में फोरलेन को जाम कर लोगों ने नकदी के लिए प्रदर्शन किया। कई जगहों पर नकदी के लिए परेशान लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। रोजाना बैंक से नकदी न मिलने पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। बैंक में नोट कम आने की वजह से मुसीबत कम नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई की बांसगांव शाखा में दूसरे दिन शुक्रवार को भी कैश के लिए लोगों ने सुबह दस बजे बांसगांव-कौड़ीराम मार्ग जाम कर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जाम से दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों को समझाकर महिलाओं को भुगतान कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। दो बजे तक भुगतान नहीं होने पर लोगों ने फिर जाम लगा दिया। पुलिस ने शनिवार को भुगतान कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

उधर, जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई की सोनबरसा शाखा पर कतार में लगे लोगों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब महज पांच सौ रुपये भुगतान किए जा रहे थे। लोगों ने बैंक में ताला बंद कर गोरखपुर-कसया मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम नलिनीकांत पुलिस के साथ पहुंचे। काफी समझाने के बाद जब लोग नहीं माने तब हल्का बल प्रयोग किया गया। इसके बावजूद लोग डटे रहे। दो बजे महिलाओं को एक-एक हजार भुगतान कराने की बात कहकर जाम समाप्त कराया गया। 

मैनेजर, कर्मचारी और पुलिस को जान से मारने की धमकी

उरुवा के यूको बैंक के मैनेजर, कर्मचारी और पुलिस को जान से मारने की धमकी दी गई है। बैंक के बाहर बृहस्पतिवार की रात किसी ने धमकी भरा पत्र चस्पा कर दिया था। शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे तो पत्र देकर हड़कंप मच गया। तुरंत ही मैनेजर की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यूको बैंक की शाहपुर शाखा के बाहर चस्पा किए गए पत्र के माध्यम से कहा गया है कि मैनेजर, कर्मचारी और ड्यूटी पर तैनात हो रहे पुलिस वाले अनियमितता बरत रहे हैं। इससे आम लोगों को कैश नहीं मिल रहा है। संदेश के साथ ही सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस का मनाना है कि किसी शरारती शख्स ने ऐसा काम किया होगा। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि शाम को बैंक बंद करने के बाद वे सुबह आए। बाहर ही सामने पत्र चस्पा किया गया था। पुलिस भले ही इसे शरारती शख्स की करतूत मान रही है लेकिन बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारी पत्र के बाद से दहशत में है। बेलघाट एसओ राजनाथ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही पत्र को चस्पा करने वाले को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed