{"_id":"58694d824f1c1b047feecbb1","slug":"demonetization-currency-crisis-still-exist-on-firat-day-of-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"4500 क्या, रकम ही नहीं मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4500 क्या, रकम ही नहीं मिली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम ने नए साल में लोगों को एटीएम से 4500 रुपये रकम निकालने का तोहफा दिया। हाल यह रहा है कि शहर के अधिकांश एटीएम खाली ही रहे और लोगों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं नोटबंदी के दौरान एचडीएफसी के एटीएम लोगों की जरूरतें पूरी करते रहे थे, आज उनमें भी नौ कैश का बोर्ड टंगा रहा।
नोटबंदी के बाद से लेकर अब तक शहर के एटीएम की स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। अभी भी अधिकांश एटीएम के शटर गिरे रह रहे हैं या फिर नो कैश का बोर्ड टंगा है। अधिकांश बैंक अपने खाताधारकों की जरूरतों को पूरा करने के मकसद से एटीएम में कैश डालने की बजाए काउंटर से सेवा देने को तरजीह दिए हुए हैं। इससे एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। खूनीपुर के अश्वनी कुमार ने बताया कि कई एटीएम घूमने के बाद भी कैश नहीं निकाल सका। उम्मीद थी कि पीएम की घोषणा के अनुरूप 4500 रुपये निकाल सकूंगा, लेकिन संभव नहीं हो सका। लहसड़ी के विजय कुमार ने कहा कि एसबीआई, एचडीएफसी, पीएनबी समेत कई एटीएम से निराशा ही हाथ लगी। पीएनबी के एजीएम पीके गांगुली का कहना है कि व्यवस्था की जा रही है, शीघ्र ही एटीएम से 4500 की रकम मिलने लगेगी।
फिलहाल कुछ दिन 4500 निकलना मुश्किल
वर्तमान परिस्थिति में अभी कुछ दिनों तक एटीएम से 4500 रुपये निकालना काफी मुश्किल है। वजह है कि आरबीआई से 500 रुपये के नोट की आपूर्ति बहुत ही कम हुई है। 100 के जिन नोटों की आपूर्ति हुई है, वो वैसे नोट हैं जो बैंकों द्वारा रद्दी घोषित कर वापस कर दिए गए थे। ये नोट एटीएम के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं क्योंकि एटीएम इनकी सही ढंग से गिनती नहीं कर पाते हैं और ट्रांजिक्शन रुक जाता है। ऐसी स्थिति में अधिकांश एटीएम में 100 के नोट नहीं डाले जा रहे हैं। सिर्फ 2000 के नोट डालने से फिलहाल 4000 रुपये ही निकल पाना संभव हो सकेगा।