फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two thieves arrested, three events open

पकडे़ गए दो चोर, तीन घटनाएं खुली

Wed, 14 Sep 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 14 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
two thieves arrested, three events open
पुलिस ऑफिस में चोरी की घटना का खुलासा करते अफसर - फोटो : rajesh
गोरखनाथ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए चोर गोरखनाथ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने पुलिस आफिस में बताया कि सोमवार रात गोरखनाथ इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह गश्त पर थे। जगेसर पासी चौक के पास तीन बाइक सवार छह लोगों को देखकर पुलिस को शक हुआ। रोकने पर चार बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। दो बदमाशों पकड़कर पूछताछ की गई तो उनकी पहचान राजघाट के तुर्कमानपुर, निवासी मुजम्मिल उर्फ बाबू और नकी रोड निवासी दानिश के रूप में हुई।


दोनों की निशानदेही पर इनके कब्जे से चोरी बाइक, 11 हजार रुपये, लैपटॉप सहित कई सामान बरामद किए। कैंट, राजघाट और गोरखनाथ क्षेत्र में हुई तीन घटनाओं में शामिल होने की बात न उन्होंने स्वीकार की। 21 अगस्त को राजघाट पुलिस ने गैंग लीडर सुल्तान को गिरफ्तार कर चोरी की दस घटनाओं का पर्दाफाश किया था। गैंग के दो सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। मंगलवार की शाम पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed