{"_id":"5900b9254f1c1b9d65c0e093","slug":"two-robbery-case-near-railway-gm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जीएम ऑफिस के पास लूट की दो वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे जीएम ऑफिस के पास लूट की दो वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 27 Apr 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके में रेलवे जीएम ऑफिस के पास बुधवार को लूट की दो वारदातों ने सनसनी फैला दी। दोनों ही लूट एक घंटे के अंतराल पर एक ही जगह हुई। पहली घटना में बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड रेलकर्मी को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया। इसके एक घंटे बाद एक महिला की सोने की चेन बदमाशों ने लूट ली। पुलिस दूसरी घटना की सूचना से इन्कार कर रही है।
संतकबीरनगर जिले के छपिया छितौना निवासी रामदीन रेलवे प्रेस से रिटायर हुए थे। बुधवार को करीब एक बजे उन्होंने रेलवे जीएम ऑफिस के पास स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और थैले में रख लिए। रकम लेकर जैसे ही वह बैंक से थोड़ी दूरी पर पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर थैला लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया, मगर जब तक लोग एकत्र होते, बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना के बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
रेलकर्मी को लूटने के एक घंटे बाद ही उसी जगह पर एक महिला के साथ भी लूट हो गई। स्कूटर सवार महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन उड़ा दी। हालांकि पुलिस चेन स्नेचिंग की जानकारी न होने की दलील दे रही है। बिहार राज्य के छपरा निवासी अमित कुमार शर्मा सिकंदराबाद में रेलवे कर्मचारी हैं। वह परिवार के साथ पादरी बाजार स्थित ससुराल आए हुए हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह स्कूटर से पत्नी व बेटे के साथ मोहद्दीपुर स्थित नर्सरी पौधशाला से पौधा लेने जा रहे थे। इसी बीच जीएम ऑफिस के पास एटीएम पर रुके, तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।