फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two parties fight for cemetry's land

कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Sun, 02 Apr 2017 01:08 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 02 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight for cemetry's land
विवाद के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
गुलरिहा इलाके में शनिवार को शव दफनाने के दौरान कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पाकर आनन फानन में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी पहले तो पूर्व में कब्रिस्तान बताकर शव दफन कराने लगे। इस दौरान पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के सीमांकन की मांग पर पैमाईश की गई तो जमीन ग्राम सभा की निकली। अधिकारियों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आदेश देकर दोनों समुदाय में होने वाले टकराव को रोक दिया।
विज्ञापन


गुलरिहा इलाकेे के बरगदही स्थित शहीद बाबा की मजार के समीप ग्राम सभा की जमीन पर वर्षों से एक समुदाय द्वारा शव दफन किया जाता है। शनिवार को भी विशेष समुदाय के लोग शव दफनाने वहां पहुंचे तो बगल में रहने वाले रामजी यादव, राजेंद्र यादव आदि ने ग्राम सभा की जमीन बता कर शव दफनाने से रोक दिया। सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर बीबी सिंह एवं सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने पूर्व में शव दफन करने का हवाला देकर शव को दफन कराने लगे। इसी बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कब्रिस्तान की जमीन के सीमांकन की मांग करने लगे। इसके बाद मौके पर एसडीएम सदर नलिनीकांत के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश की तो विवादित जमीन ग्राम सभा की मिली।
विज्ञापन


एसडीएम द्वारा एसपी सीटी हेमराज मीणा की मौजूदगी में तत्काल कब्रिस्तान की जमीन का सीमांकन करते हुए ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए लोगों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से सांप्रदायिक विवाद होने से बच गया। इस दौरान चौकी प्रभारी श्रवण कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार शुक्ला, प्रवींद्र कुमार राय, सर्वेश कुमार सिंह ,कानूनगो घनश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed