फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two killed in firing between two parties during panchayat

पंचायत में तड़तड़ाईं गोलियां, बीडीसी सदस्य समेत दो की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 31 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two killed in firing between two parties during panchayat
वारदात के बाद नाराज गांव वालाों ने पु‌ल‌िस की जीप पलट दी।
बांसगांव के धउसा गांव में शनिवार सुबह जमीन का विवाद सुलझाने के लिए हो रही पंचायत बवाल में तब्दील हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच दोनों पक्ष से एक-एक शख्स की जान चली गई। मरने वालों में एक बीडीसी सदस्य था, जो अपने भाई ग्राम प्रधान के साथ पंचायत में पहुंचा था। छह राउंड से अधिक फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद एक पक्ष ने कौड़ीराम-गोला मार्ग जाम करके बवाल काटा। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। डीआईजी, एसएसपी ने गांव का दौरा कर लोगों से घटना की जानकारी ली। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार धउसा गांव के गजारी टोला निवासी प्रेम सागर तिवारी (60) के पट्टीदार सिद्ध तिवारी सिकरीगंज के बेला में रहते हैं। गांव में प्रेम सागर के दरवाजे पर उनकी पुस्तैनी जमीन है। इसका बंटवारा नहीं हुआ है। सिद्ध तिवारी ने अपने हिस्से की पांच डिस्मिल जमीन गांव के राजकुमार चौहान को बैनामा की है। भूमि का पारिवारिक बंटवारा न होने के कारण राजकुमार को प्रेमसागर कब्जा नहीं दे रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार सुबह 11 बजे राजकुमार ग्राम प्रधान दुर्गा यादव और उसके भाई क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवाकर यादव उर्फ सिंट्ट (25) को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। पंचायत के दौरान जमीन पर कब्जा करने की बात को लेकर दुर्गा यादव से प्रेम सागर की बहस हो गई।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर प्रधान के भाई दिवाकर ने जमीन पर गड़ा पिलर उखाड़ने का प्रयास किया इसी बीच प्रेस सागर के बेटे ने घर के अंदर से गोली चला दी। सीने में बाएं तरफ गोली लगने से दिवाकर जमीन पर गिर पड़ा। इस पर प्रधान पक्ष ने भी फायरिंग कर दी इसमें प्रेम सागर घायल हो गया। दोनों तरफ से गोलीबारी होने से गांव में अफरातफरी मच गई। घायलों को लेकर परिवार के लोग पीएचसी गोला पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्रेमसागर को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दिवाकर ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद प्रधान के समर्थकों ने दोपहर 12:30 बजे कौड़ीराम-गोला मार्ग जाम कर दिया। राहगीरों से अभद्रता करने के साथ ही कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बल प्रयोग कर एक घंटे बाद लोगों को हटाया। पुलिस ने प्रेम सागर के बेटे सोनू तिवारी को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंचे डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। एसओ बांसगांव अशोक सिंह ने बताया घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है। एहतियातन गांव में फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed