{"_id":"573621ea4f1c1b5779919ccb","slug":"tv-had-been-found-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जेल में टीवी, फोन चार्जर और चाकू मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर जेल में टीवी, फोन चार्जर और चाकू मिला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 14 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
जेल में छापा मारने के बाद बाहर आते डीएम (दाहिने) व एसएसपी (बाएं)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में शुक्रवार की रात डीएम, एसएसपी ने फोर्स के साथ छापा डाला। बैरकों की तलाशी में चाकू, लाइटर, कई फोन चार्जर और कैंची देख अफसर दंग रह गए तो आम बैरक से हटाकर तन्हाई में रखे जाने वाले बंदियों के बीच टीवी और सेट टॉप बाक्स देख उनके होश उड़ गए।
डीएम ओएन सिंह, एसएसपी अनंत देव ने अधीनस्थ अफसरों के साथ अचानक रात 9:30 बजे जिला जेल का मुआयना शुरू किया। बैरक के साथ ही बंदियों की तलाशी कराई । बैरक नंबर सात, आठ और नौ में पांच मोबाइल चार्जर, सात लाइटर, चार चाकू, एक कैंची हाथ आए। तन्हाई में पहुंचने पर टीवी और टाटा स्काई का सेट टॉप बाक्स मिला।
फिलहाल तन्हाई में सिपाही का हत्यारोपी मनोज ओझा के अलावा गोंडा से शिफ्ट हुए शूटर राजकुमार वाजपेयी को रखा गया है। इन दोनों के कारण बैरक में माहौल बिगड़ने का अंदेशा जताकर इन्हें तन्हाई में शिफ्ट किया गया था। दो घंटे तक चली बैरक की तलाशी में गुटखा और सुर्ती भी मिली। सभी आपत्तिजनक चीजें जब्त करान के साथ डीएम, एसएसपी ने जेलर, डिप्टी जेलर पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
बिजली कट जाने से नहीं मिले फोन
बैरक की तलाशी के दौरान ही बिजली कट जाने से जांच दल के कदम कुछ देर के लिए ठिठक गए। माना जा रहा है कि इस बीच मोबाइल फोन गायब कर दिए गए। जेल से बाहर निकले डीएम ओएन सिंह ने कहा कि जेल के अंदर सब कुछ अच्छा नहीं है। फोन चार्जर का मिलना मोबाइल फोन होने की गवाही दे रहा है।