{"_id":"56e828ac4f1c1bd14a8b4fb0","slug":"try-to-rape-with-a-girl-in-gola","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में पूर्व प्रधान की बेटी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोला में पूर्व प्रधान की बेटी से रेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला में मंगलवार सुबह खेत में सरसों की फसल काटने गई पूर्व प्रधान की बेटी से उसके पड़ोसी ने रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पीड़ित ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां को दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
पूर्व प्रधान की 17 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह दस बजे खेत में सरसों काटने गई थी। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला युवक भी खेत में पहुंच गया। आरोप है कि वह किशोरी से उसका मोबाइल छीनने के बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ रेप की कोशिश भी की। शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रही एक युवती भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गांव वालों को आता देख आरोपी फरार हो गया।
पीड़ित ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां को दी। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना देने के बाद महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची। इसके बाद गोला पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पूर्व प्रधान की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। सीओ बांसगांव राधेश्याम राय ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
शादी की बात पर चल रही समझौते की कोशिश
शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला के साथ ही आरोपी युवक के पट्टीदार भी पहुंच गए। बातचीत के बाद महिला ने बेटी से शादी करने या उसके शादी का पूरा खर्च उठाने की शर्त रख दी। इसे लेकर दोनों पक्ष में बातचीत चल रही है।