फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   try to gangrape with a women

पति पर तमंचा तान पत्नी से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 03 Jul 2016 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 03 Jul 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
try to gangrape with a women
महिला से गैंगरेप की कोशिश
रजही में किराए पर कमरा लेकर रहने वाली महिला से युवकों ने 30 जून की रात रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसके पति पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो पिटाई करके फरार हो गए। पकड़ने की कोशिश करने वाले पड़ोसी महिला और उसके घरवालों की भी पिटाई कर दी। इससे पहले युवकों ने बीयर के लिए दुकान पर उत्पात मचाया था।
विज्ञापन


30 जून की रात 10:30 बजे रजही में बीयर की दुकान पर पांच युवक पहुंचे। दुकान बंद होने पर कर्मचारी से जबरन दुकान खोलकर बीयर देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर हंगामा किया। आसपास के लोगों ने बीच - बचाव का प्रयास किया तो उलझ गए। आरोप है कि दुकान के पास किराए पर कमरा लेकर रहने वाले मजदूर के घर में घुस गए। भिलाई के रहने वाले मजदूर पर तमंचा तान उसकी पत्नी से रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसी जुटे तो जान से मारने की धमकी देने लगे। किराए पर कमरा लेकर रहने वाली महिला सविता के घर में घुसकर उसके साथ ही परिवारवालों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


रविवार को थाने पहुंची पीड़ित महिला के पति ने तहरीर दी। सविता देवी ने भी पिपराइच क्षेत्र के रहने वाले पांचों आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। खोराबार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed