फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thieft meny lakhs in three houses

तीन मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 07 Apr 2016 12:49 AM IST
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
thieft meny lakhs in three houses
चोरी
गोरखपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सफाया कर दिया। बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊ गांव निवासी दिलीप चौधरी व पड़ोसी रामगति के मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ा दिए।  
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात खाना खाने के बाद दिलीप अपनी पत्नी  व बच्चों के साथ छत पर जाकर सो गए। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर कमरे में दाखिल हो गए और करीब डेढ़ लाख मूल्य के जेवरात व इक्यावन हजार रुपये नकद चुरा ले गए। 
विज्ञापन


इनके पड़ोसी रामगति भी परिवार सहित खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे । यहां भी ताला तोड़कर घुसे चोर लगभग डेढ़ लाख मूल्य के जेवरात व पंद्रह हजार नकदी उठा ले गए। सुबह उठने पर उन्हें चोरी होने का पता चला। दोनों परिवारों ने चोरी की तहरीर बेलीपार पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के नौतन निवासी सदरे आलम के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 1 जोड़ी सोने का झुमका, एक अंगूठी, गैस सिलिंडर समेत कई कीमती समान चोर चुरा लिए। वह अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। वापस आने पर घर का दरवाजा टूटा देखा। इसके बाद उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed