फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   there is silence in lala toli after scourge

पथराव के बाद लाला टोली में पसरा सन्नाटा

Mon, 05 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 05 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
there is silence in lala toli after scourge
इलाके में विवाद के बाद गश्त करती पुलिस । - फोटो : Mahesh Kumar
मूर्ति स्थापित करने के विवाद में पथराव होने के बाद इलाहीबाग के लाला टोली में सन्नाटा पसर गया। पुलिस के लाठीचार्ज करने के बाद लोग घंटों घरों में दुबके रहे। रात में पुलिस की आमद बढ़ने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके चलते तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा करने घर से नहीं निकल सकीं। ऐहतियातन के सभी संवेदनशील मोहल्ले में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को गणेश मूर्ति स्थापित करने के दौरान हुए विवाद में आधे घंटे तक उपद्रवी पथराव करते रहे।  नारेबाजी और पथराव के बाद लाला टोली में अफरा-तफरी मच गई। एसपी (सिटी) के सूचना देने पर कोतवाली, राजघाट, शाहपुर, गोरखनाथ थाने की फोर्स के साथ ही क्यूआरटी दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। बवाल की आशंका में लोग घंटों घरों में दुबके रहे। घटना को लेकर घासीकटरा में जाम की कोशिश होने के बाद इलाहीबाग, निजामपुर, घोषीपुर, बहरामपुर, मोहनलालपुर, मिर्जापुर, घासीकटरा में पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर थानेदारों की ड्यूटी लगा दी गई। लाला टोली में उपद्रवियों के पथराव में एक युवक की बाइक टूट गई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

धारा 144 के उल्लंघन में हुई है गिरफ्तारी

पुलिस ने भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के साथ ही दूसरे पक्ष के शहाबुद्दीन और एक अन्य व्यक्ति को धारा 144 का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले में पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर पहले से था तनाव

रामनाथ साहनी के घर के बगल में चार डिस्मिल खाली जमीन है। इसे शहाबुद्दीन के एक परिचित ने खरीदा है। जमीन के बीच कुआं है। मोहल्ले के लोग इसे सार्वजनिक जमीन बताते हैं। कब्जे की कोशिश को लेकर कई बार बवाल हो चुका है। रामनाथ का परिवार भी जमीन नगर निगम का होने का दावा करता है। इसी बात से खुन्नस खाए शहाबुद्दीन ने बड़ी मूर्ति रखने की बात को लेकर विरोध शुरू कर दिया, जिसे लेकर बवाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed