{"_id":"13e429ceaa9780aba745145263473bfb","slug":"the-inspector-absconding-head-banging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को पीटने वाला दरोगा फरार घोषित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान को पीटने वाला दरोगा फरार घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ग्राम प्रधान को थाने में बांधकर बुरी तरह पीटने के मामले में एसीजेएम बाकर शमीम रिजवी ने बाराबंकी पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा सुजाउद्दीन के खिलाफ फरार होने की उद्घोषणा जारी की है। कोर्ट ने दरोगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश पुलिस उच्चाधिकारियों को दिया है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जगदीशपुर के प्रधान रविंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि 27 जून 2009 को गांव में खड़ंजा लगवाया जा रहा था। गांव के ही बलिराम ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर रॉड से मार कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया था।
इसकी शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंचे तो वहां तैनात थानाध्यक्ष ने खम्भे से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। कोर्ट ने दरोगा को तलब किया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया है।