{"_id":"57485d224f1c1bdb426918b5","slug":"thanedaar-of-five-districts-have-been-releaved","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में हट जाएंगे जिले के पांच थानेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह में हट जाएंगे जिले के पांच थानेदार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 27 May 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरे जिले में स्थानांतरित हुए जिले के पांच थानेदार समेत 12 दरोगा एक सप्ताह में रिलीव कर दिए जाएंगे। डीआईजी ने एसएसपी से सभी को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही पारिवारिक परेशानी बताकर स्टे लेने वाले लोगों को थाना और पुलिस चौकी का प्रभार न देने को कहा है।
डीआईजी शिवसागर सिंह ने 28 अप्रैल को कैंट, राजघाट, चिलुआताल, उरुवा और हरपुर-बुदहट थानेदार सहित 12 दरोगा दूसरे जिले में भेजने का निर्देश एसएसपी को दिया था। निर्देश देने के एक महीने बाद भी दरोगा के जिले से रिलीव न होने पर डीआईजी ने नाराजगी जताई।
डीआईजी ने इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह, एसओ उरुवा अमरजीत यादव, दरोगा राधेश्याम राय, जयवर्धन सिंह, रामपाल का महराजगंज, एसओ राजघाट मिथिलेश राय, प्रभारी एसओ चिलुआताल श्याम बिहारी, अशोक कुमार, पीयूष सिंह को देवरिया, एसओ हरपुर - बुदहट शैलेंद्र राय का कुशीनगर स्थानांतरण किया है। इसके अलावा कुशीनगर में तैनात दरोगा जैसराज यादव का तबादला गोरखपुर हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि दूसरे जिले से जिन लोगों का तबादला गोरखपुर हुआ था वह नहीं पहुंचे है। एक सप्ताह में सभी दरोगा को रिलीव कर दिया जाएगा। स्टे पर रुकने वाले लोगों को थाना और चौकी का प्रभार नहीं दिया जाएगा।