फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ten thousend robbed on deputy managar firing

सहायक प्रबंधक पर फायरिंग कर दस हजार लूटे

Fri, 15 Jan 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार के लहसड़ी में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक पर फायरिंग कर दस हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के दिव्यनगर के रहने वाले प्रसिद्ध नारायण त्रिपाठी का पुत्र कुलदीप त्रिपाठी भारतीय स्टेट बैंक की सिकरीगंज शाखा में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

काम खत्म करने के बाद कुलदीप बाइक से घर लौट रहे थे।खोराबार के लहसड़ी के पास पहुंचते ही रात तकरीबन साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन कुलदीप में बाइक तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी।
हालांकि, गोली कुलदीप को नहीं लगी लेकिन बाइक रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
कुलदीप की जेब से दस हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटकर वह फरार हो गए।
उन्होंने एक राहगीर का मोबाइल लेकर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed