फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging from a noose in the room

Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 26 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose in the room
रामपुर। सपही गांव में शनिवार की शाम को ज्योति देवी (26) का शव घर के एक कमरे में लटका मिला। कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़कर देखा तो घटना का पता चला। ज्योति की एक चार साल की बेटी है। ज्योति शनिवार को खेत से धान कटाने के बाद घर लौटी थीं। शाम करीब सात बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो ज्योति का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका था। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। रामपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ज्योति की शादी करीब पांच साल पहले गुड्डू से हुई थी। वह भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के मंगुरा गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन

उनके पति मुंबई में काम करते हैं। रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed