{"_id":"572377724f1c1b807aa91632","slug":"students-give-warning-for-self-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक को हटाएं नहीं तो छात्र कर लेंगे आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधीक्षक को हटाएं नहीं तो छात्र कर लेंगे आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 29 Apr 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
अात्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज विशुनपुरा गौनर चौरीचौरा के छात्रों ने अधीक्षक सुधीर पांडेय की प्रमुख सचिव समाज कल्याण से शिकायत की। पत्र में कहा गया है कि अधीक्षक से जब किसी समस्या को लेकर छात्र मिलते हैं तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनकी लापरवाही से एक छात्र की मौत हो चुकी है। कोई और घटना हो, इसके पहले उन्हें हटा देना चाहिए। उन्होंने चेताया है कि यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो छात्र विद्यालय में आत्मदाह करेंगे।
प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में छात्रों ने कहा है कि विद्यालय के अधीक्षक सुधीर कुमार पांडेय की ड्यूटी विद्यालय में 24 घंटे की है पर वह रात में विद्यालय में नहीं रहते। जब उनसे इस बाबत कहा गया तो उन्होंने छात्रों को गालियां दीं।
छात्रों ने पत्र में उनके हवाले से कहा है कि वह हर महीने उप निदेशक समाज कल्याण एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को 20 हजार रुपये देते हैं। उनके अशोभनीय एवं आपत्तिजनक व्यवहार से सभी छात्र डरे हुए हैं। उनके इसी खराब आचरण के चलते कक्षा पांच के छात्र विजय कुमार की 12 फरवरी को मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रों के पत्र के मद्देनजर प्रमुख सचिव के निर्देश पर निदेशक समाज कल्याण मारकंडेय शाही ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अधीक्षक सुधीर पांडेय और फार्मासिस्ट परमानंद के विरुद्ध जांच कराने को कहा है। वहीं प्रमुख सचिव समाज कल्याण को संबोधित पत्र में परमानंद की पत्नी फूल कुमारी ने भी उप निदेशक और प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रमुख सचिव ने पूरे तथ्यों की जांच कराके दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध निदेशालय को साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है।