फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stolen at retired daaroga's home

रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी, फायरिंग कर भागे चोर

Thu, 27 Apr 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 27 Apr 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Stolen at retired daaroga's home
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम कॉलोनी में रिटायर्ड दरोगा लल्लन पाठक का घर चोरों ने खंगाल डाला और 70 हजार नकदी समेत करीब आठ लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। इसी दौरान लल्लन की पत्नी के आने पर चोर छत पर जाकर छिप गए। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही चोर फायरिंग करने लगे और तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस चोरी का केस दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है। मौके से पुलिस को दो खोखे मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग से रिटायर हुए लल्लन पाठक सरस्वतीपुरम कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। घर में पत्नी के अलावा बेटा और बहू हैं। बेटे के ससुराल सीवान में मंगलवार को तिलक समारोह था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लल्लन बेटे और बहू के साथ सीवान चले गए। घर पर उनकी पत्नी ही थी। घटना के वक्त वह कॉलोनी के पास स्थित गायत्री मंदिर पर चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान दीवार फांदकर चोर घर में पहुंच गए और गेट का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिया। रात दस बजे के करीब लल्लन की पत्नी घर पहुंची तो उनके आने की आहट पाते ही चोर छत पर जाकर छिप गए।
विज्ञापन


ताला टूटा देख और नकदी-जेवर गायब देख वह शोर मचाने लगी। इससे आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पादरीबाजार चौकी की पुलिस भी आ गई। चोरों के छत पर छिपे होने की जानकारी पर पुलिस ने उन पर ईंट से प्रहार किया। जवाब में चोरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी और दो राउंड फायरिंग कर दूसरे छत पर कूद गए, तभी चौकी प्रभारी गिरीश चंद राय भी हमराहियों के साथ पहुंच गए। पुलिस बल को देखते ही चोर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही लल्लन पाठक भी घर लौट आए। उनके मुताबिक दस थान सोना, चार थान चांदी और 70 हजार रुपये नकद चोर ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed