{"_id":"57c5df6e4f1c1b0b4b2cc3e0","slug":"son-killed-his-father-due-to-molestationing-with-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे-बहू ने हत्या कर भूसे में छिपाई लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे-बहू ने हत्या कर भूसे में छिपाई लाश
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार के रघुनाथपुर में मंगलवार सुबह बेटे और बहू ने गड़ासे से बुजुर्ग की हत्या कर लाश भूसे में छिपा दी। रात में भेद खुलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शव बाहर निकाला। हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया। बहू ने ससुर पर पति की गैरमौजूदगी में छेड़छाड़ करने और पति को जहर देकर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
जगदीशपुर, खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार रघुनाथपुर गांव के रामदास निषाद (60) फोरलेन किनारे मकान बनाकर अकेले रहते थे। गोरखनाथ हॉस्पिटल में काम करने वाला बेटा धर्मेंद्र निषाद, पत्नी सुभावती और तीन बच्चों के साथ गांव के पुस्तैनी मकान में रहता है। तीन साल पहले उसके मां की मौत हो चुकी है। रामदास को बहू सुभावती भोजन पहुंचाती थी। आरोप है कि रामदास उससे छेड़छाड़ करने करता था और संपत्ति का लालच देकर धर्मेंद्र को जहर देकर शादी करने का दबाव बना रहा था।
तीन महीने पहले उसने इसकी जानकारी धर्मेंद्र को दी। पूछताछ करने पर बेटे से विवाद होने पर जमीन बेचने की धमकी देने लगा। मंगलवार सुबह भोजन लेकर पहुंची सुभावती से जब रामदास ने छेड़छाड़ की तो पीछे से आए धर्मेंद्र ने गड़ासे से हमला कर दिया और गला दबाकर हत्याकर शव कमरे में रखे भूसे से ढक दिया। इसकी भनक किसी तरह पुलिस को लग गई। रात में करीब 10 बजे फोर्स के साथ पहुंचे सीओ कैंट अभय मिश्रा ने रामदास का शव बरामद कर बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल की है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि बेटे और बहू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया गया है।