फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shooters try to kill truck driver for robbery at fourlane

फोरलेन पर लूट की कोशिश, ड्राइवर को गोली मारी

Mon, 27 Jun 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 27 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
shooters try to kill truck driver for robbery at fourlane
अस्पताल में भर्ती राकेश
बाघा गाड़ा फोरलेन पर रविवार देर रात लुटेरों ने धावा बोलकर ट्रक चालक को गोली मार दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। लुटेरों के हमले का शिकार हुआ राकेश (32) बांदा के अतर्रा बाजार का रहने वाला है।
विज्ञापन


कुशीनगर के तमकुही राज में प्याज लेकर आया था। ट्रक अनलोड करके बांदा लौटते समय रात के खाने के लिए गाड़ी बाघागाड़ा ओवरब्रिज के पास रोकी। पास मौजूद खाने का सामान निकालकर हेल्पर गिरधारी ट्रक से कुछ दूरी पर खाना बनाने लगा। देर रात बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने रुके ट्रक के पास बाइक खड़ी की और धावा बोलने के अंदाज में ट्रक के केबिन में मौजूद राकेश को घेर लिया। असलहा तानकर उससे रकम मांगी। न देने पर छीना झपटी की कोशिश की। धक्का देकर ट्रक से कूदकर ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन


कंधे में गोली लगने से ड्राइवर राकेश जख्मी होकर गिर पड़ा। उसके चिल्लाने और खाना बनाना भूलकर हेल्पर व रुके हुए ट्रकों के चालकों के दौड़ने से बदमाशों ने सहजनवां की तरफ बाइक दौड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहुंचे नौसढ़ चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और घायल राकेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। सीओ बांसगांव एसएन सिंह ने भी मौके व घायल से जानकारी ली। हुलिया जानकर टोल प्लाजा के कैमरों की मदद से बदमाशों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed