{"_id":"bd60fce7db20c8e0bd272b2cea4d21a4","slug":"she-tore-at-the-fabric-at-the-temper-resistance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के कपड़े फाड़े
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र में शनिवार की दोपहर घर से सामान लेने निकली युवती के साथ शोहदे ने छेड़खानी कर दी। उसने जब विरोध किया तो शोहदों ने पिटाई करने के साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके पहले कि युवती के घर मौके पर पहुंचते, आरोपी फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने युवती के मां की तहरीर परत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
युवती शनिवार की दोपहर दो बजे घर से सामान लेने बेलवार चौराहे गई थी।
रास्ते में मिले गांव के अजय ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने पहले तो नजरअंदाज किया पर जब उसने हाथ पकड़ने का प्रयास किया और आपत्तिजनक शब्द बोलने लगा तो युवती ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने हाथापाई करने के साथ ही युवती की पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में रविवार को खोराबार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छेड़छाड़ के विरोध पर पिटाई कर गहने छीने
गोरखपुर। कूड़ाघाट में युवती से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों ने विरोध करने पर पिटाई कर गहने छीन लिए। पीड़ित की मां ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी। कैंट पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
वीर बहादुरपुरम की रहने वाली युवती 17 फरवरी की शाम मां के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले के शिवशंकर ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई कर गहने छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने वीर बहादुरपुरम के शिवशंकर, प्रतुल्य, मनोज, संतोष के खिलाफ लूट, छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है।