फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scourge in Pipraich during Bharat Milaap

पिपराइच में भरत मिलाप के दौरान स्पीकर पर बवाल

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Scourge in Pipraich during Bharat Milaap
पथराव
पिपराइच में शनिवार की रात भरत मिलाप में स्पीकर लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। चार घंटे तक चली वार्ता के बाद परिणाम न निकलने पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। फोर्स के साथ पहुंचे एसपी (ग्रामीण), एसडीएम और सीओ देर रात तक विवाद को खत्म करने में जुटे रहे। एहतियातन कस्बे में पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को कस्बे में भरत मिलाप का आयोजन होना था। पिपराइच, गढ़वा, बड़ेगांव, सिधावल समेत कई जगहों से अखाड़ा उठाने वाले कार्यकर्ता शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली पर डीजे बांध रहे थे, जिसे सीओ और एसओ ने रोक दिया। अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी होने की जानकारी देते हुए दो स्पीकर लगाने की अनुमति दी। इसे भरत मिलाप आयोजन समिति के सदस्यों ने नकार दिया और ट्रॉली पर चार स्पीकर बांधने की मांग की। जिस पर शाम सात बजे तक एडीएम सदर, सीओ चौरीचौरा और समिति के लोगों के बीच बातचीत चली, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने हाथ मेें तिरंगा लेकर पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात 10:30 बजे आक्रोशित लोगों ने भरत मिलाप का आयोजन करने से इंकार करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस के बल प्रयोग करने पर लोग पीछे हटे। देर रात तक अधिकारी विवाद खत्म करने के लिए समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed