फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus in medical college for postmartum of dead body

मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा

Sat, 06 May 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 06 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in medical college for postmartum of dead body
बीआरडी मे‌डिकल कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को महिला के पोस्टमार्टम को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जहर खाने से हुई महिला की मौत के बाद घर वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जबकि अस्पताल प्रशासन बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने से मना कर रहा था। एक बार तो ऐसा भी क्षण आया जब घर वाले पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर भागने लगे। अंतत: कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। उसने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन


चिलुआताल इलाके के भगवानपुर निवासी विनोद जायसवाल की 40 वर्षीय पत्नी रीतू जायसवाल ने शुक्रवार को घर में जहर खा लिया था। हालत ज्यादा खराब होने पर परिवार वालों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब कर्मचारी शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के लिए पहुंचे तो घर वाले नाराज हो गए। वे शव अपने साथ ले जाने की जिद कर रहे थे। उनके विरोध के बाद भी कर्मचारी किसी तरह शव लेकर पीएम हाउस पहुंच गए। घर वाले वहां भी पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी बीच उन्होंने शव गाड़ी में रख लिया और जाने लगे, लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी गणेश प्रसाद साहा और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ चारु निगम ने गाड़ी से शव उतरवाकर पीएम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डा. एके श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे थे।  उन्होंने बताया कि महिला के घर वाले बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाने की जिद पर अड़े थे। जब मनाने पर नहीं माने तो पुलिस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed