फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbery of two lakhs in front of transportnagar police chowki

ट्रांसपोर्टनगर चौकी के सामने दिनदहाड़े दो लाख की लूट

Sat, 06 May 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 06 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Robbery of two lakhs in front of transportnagar police chowki
पीड़ित (बाएं) से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी के सामने राइस मिल के मुनीम से बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कैंट सीओ अभय मिश्रा, इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेयी मौके पर पहुंच गए। वे मुनीम के साथ एसबीआई के मुख्य ब्रांच पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी संदिग्ध की पहचान की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


संतकबीर नगर के मेंहदावल, बसडीला निवासी अवध राज गुप्ता नौतनवां स्थित राधेश्याम जायसवाल की मिल पर मुनीम का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह उन्होंने बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच से चार लाख रुपये निकाले थे। पांच-पांच सौ के दो लाख रुपये उन्होंने जेब में रख लिए और बाकी के सौ-सौ के दो लाख रुपये उन्होंने पर्स में रखे थे।
विज्ञापन


बैंक से रिक्शा पकड़कर अवध राज शास्त्री चौक पहुंचे और फिर यहां से ऑटो में सवार होकर ट्रांसपोर्टनगर पहुंच गए। आटो से जैसे ही वह उतरे, पीछे से आए दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया और फरार हो गए। अवध ने लूट की सूचना पहले भाई और रिश्तेदार को दी, फिर पुलिस कंट्रोल रूम को। सूचना पाते ही सीओ, इंस्पेक्टर सब मौके पर पहुंच गए। वायरलेस से वाहन चेकिंग का भी आदेश दिया गया लेकिन लुटेरे पहुंच से दूर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट को संदिग्ध मान रही पुलिस
दो साल से फर्म में काम करने वाले मुनीम ने बताया कि वह अक्सर रुपये निकालने बैंक आता था। इस बार वह करीब डेढ़ माह बाद रुपये लेने आया है। रुपये लेकर वह मेंहदावल जाता और फिर शनिवार की सुबह उसे नौतनवां फर्म पर जाना था। प्रथम दृष्टया जांच के बाद पुलिस मुनीम की कहानी को फर्जी मान रही है। पुलिस को शक है कि रुपये का घपला कर लूट की झूठी कहानी बताई जा रही है। फिर भी सीओ अभय मिश्र का कहना है कि मुनीम के बताए अनुसार पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed