{"_id":"d39e9d55a554221fd146ad4c376c4515","slug":"robbers-robbed-mobile-railway-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रेलवे अधिकारी का मोबाइल छीना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने रेलवे अधिकारी का मोबाइल छीना
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। असुरन पुलिस चौकी के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाश पूर्वोत्तर रेलवे में सेक्शन इंजीनियर का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इंजीनियर ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सर्विलांस की मदद से मोबाइल का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
आजमगढ़ के मूल निवासी विद्याधर पांडेय कौआबाग रेलवे कालोनी में रहते हैं। वह मंगलवार रात साइकिल से रेलवे अस्पताल में चेकअप कराने गए थे। रात दस बजे अस्पताल से घर लौटते समय असुरन चौराहे से आगे बढ़ने पर उनके मोबाइल पर किसी की कॉल आई।
फोन पर बातचीत करने के दौरान ही वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाश विद्याधर का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना असुरन पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने कुछ दूरी तक बाइक सवारों की खोजबीन भी की लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा।