फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape with a girl when she deny to dance in orchestra

देह व्यापार से इन्कार पर गर्म राड से दागा, रेप का अाराेप

Sun, 24 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 24 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
rape with a girl when she deny to dance in orchestra
rape
कुशीनगर की रहने वाली महिला सहेली की बेटी को बंधक बनाकर आर्केस्ट्रा में नाचने और देह व्यापार कराने का दबाव बना रही थी। इन्कार करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही गर्म राड से दागा था। भाई के दोस्त की मदद से शुक्रवार की रात भागकर गोरखपुर पहुंची युवती ने आरोप लगाया कि महिला की बात न मानने पर उसके साथ कई लोगों ने रेप किया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में रहने वाली युवती के पिता की मौत हो चुकी है। मां अधिकारियों के यहां बर्तन धुलकर परिवार चलाती है। बाजार आते जाते एक साल पहले युवती की मां की जान पहचान कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली रानी से हो गई। वह अक्सर युवती के घर आने लगी। एक सप्ताह पहले रानी घर में मुंडन होने की जानकारी देकर युवती को अपने साथ ले गई। तीन दिन बाद युवती का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इस बात से परेशान उसकी मां ने रानी के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को युवती ने मौका मिलने पर फोन कर घटना की जानकारी अपने भाई के दोस्त को दी। उसकी मदद से देर शाम घर पहुंची। उसने मां को बताया कि रानी के घर मुंडन का कोई कार्यक्रम नहीं था। उसे साथ ले जाने के बाद उसका तीन दिन तक खूब ध्यान रखा गया लेकिन आर्केस्ट्रा नाचने के लिए कहा जाने लगा। विरोध करने पर रानी ने कुछ युवकों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने के साथ ही गर्म राड से दागा। बाद में युवकों ने उसके साथ रेप किया। बेटी की आपबीती सुनकर मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर जुटे आसपास के लोगों ने पीड़ित युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इलाज करने से इंकार कर दिया लेकिन कैंट पुलिस के पहुंचने पर उसे भर्ती किया। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र की है। रानी नाम के महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


रानी पर दर्ज हुआ केस, पुलिस ने दी दबिश
हाटा, कुशीनगर की रहने वाली आर्केस्ट्रा संचालक रानी पर पुलिस ने शनिवार को जलाकर मारने की कोशिश और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में युवती ने रेप के घटना की जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने रानी की तलाश में शनिवार को दबिश दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर कैंट बृजेश वर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed