फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape

गैंगरेप पीड़ित पर पुलिस बना रही समझौते का दबाव

Tue, 29 Mar 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
rape
रेप - फोटो : DEMO Pics

विज्ञापन
गोरखपुर। अगवा करने के बाद युवती से रेप करने वाले आरोपियों को बचाने की कोशिश में सहजनवां पुलिस लग गई है। आरोप है कि ग्राम प्रधान पुलिस के सहयोग से रुपये लेकर मुकदमा वापस करने का पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं। बात न मानने पर परिवार के लोगों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है।


सहजनवां कस्बे की रहने वाली युवती 18 मार्च की दोपहर तीन बजे पैदल सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में मिले बाइक सवार दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश करने के बाद उठा ले गए। 20 मार्च की दोपहर घर के पास गली में वह अचेत हाल में मिली।
विज्ञापन


परिवार के लोग युवती को लेकर अस्पताल गए। होश में आने पर उसने बताया कि तेनुहारी के रहने वाले कमलेश यादव, विशाल यादव ने उसका अपहरण किया था। कमरे में बंधक बनाकर दोनों ने उसके साथ रेप किया। चंगुल से छूटने के बाद वह किसी तरह घर पहुंच सकी। मां के साथ थाने पहुंची पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ग्राम प्रधान के दबाव में पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौते का दबाव बनाने लगी। सदर सांसद के हस्तक्षेप पर एसओ ने मुकदमा दर्ज किया। इधर, मंगलवार को मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची युवती और उसके घरवालों ने ग्राम प्रधान के साथ ही सहजनवां पुलिस पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।


इनसेट
कॉलेज आते-जाते वक्त करते थे परेशान
युवती को अगवा कर रेप करने वाले युवक कॉलेज आते-जाते समय उसे परेशान करते थे। विरोध करने पर एक बार उसकी पिटाई भी कर दी थी। युवती ने इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed