फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   publick baeten eave teasers

छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे शोहदों की पिटाई

Thu, 07 Apr 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 07 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
publick baeten eave teasers
‌प‌िटाई
गोरखपुर। सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों की पब्लिक ने जमकर पिटाई की। बाइक सवार दोनों युवकों को पिटने के बाद लोगों ने कैंट पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शोहदों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ऑटो चालक ने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विलंदपुर खत्ता निवासी राकेश चंद श्रीवास्तव ऑटो चलाते हैं।

वह रोजाना छात्राओं को लेकर स्कूल छोड़ने जाते हैं। राकेश के मुताबिक वह सुबह ऑटो लेकर निकले थे कि पीछे से दो युवक बाइक से पीछा करने लगे। रास्ते में शोहदे मोबाइल से फोटो भी खींच रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल पहुंचा तो युवकों को रोककर बात करने लगा। ऑटो चालक और शोहदों के बीच कहासुनी सुनकर गार्जियन भी पहुंच गए और छेड़खानी की बात जानने के बाद शोहदों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को जमकर पिटने के बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनों गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले है। 

पुलिस फेल, शोहदे पास
गोरखपुर। स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी वहां पर कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसे लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से पत्र भी लिखा जा चुका है। करीब दो साल पहले आए दिन होती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अफसरों ने सादी वर्दी में वहां पर महिला पुलिस की तैनाती कर दी थी।


जिनकी ड्यूटी स्कूल शुरू होने और छुट्टी के समय आसपास होता था कि ताकि छेड़खानी की घटनाओं को रोका जा सकें। यह व्यवस्था कुछ दिन ही चली जबकि इसका फायदा भी मिल रहा था। अब वहां पर न तो सादी वर्दी में पुलिस रहती है और न ही उस इलाके में चेकिंग की जाती है। जिसका फायदा शोहदे उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed