{"_id":"585ed0a94f1c1b3d77e3a46a","slug":"protest-of-bjp-member-in-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसका फोन उठाऊं मेरी मर्जी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘किसका फोन उठाऊं मेरी मर्जी’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता ।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की खराब सफाई व्यवस्था, ठंड में कंबल और अलावा की व्यवस्था नहीं किए जाने से नाराज भाजपाइयों ने नगर आयुक्त का घेराव किया। इस दौरान नगर आयुक्त की उनसे काफी बहस हुई। आरोप लगाया कि फोन करने पर नहीं उठाया जाता। नगर आयुक्त ने दो टूक कहा कि वो हर किसी का फोन नहीं उठाएंगे। इसके बाद गुस्साए भाजपाइयों ने कहा कि कमिश्नर से नगर आयुक्त की शिकायत करेंगे।
शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपाई नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि ठंड के मौसम में प्रमुख चौराहों, रेलवे, बस स्टेशनों, जिला अस्पतालों में अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। वहीं मकर संक्रांति भी करीब है, लेकिन अब तक मंदिर तक आने वाली सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त से फोन नहीं उठाने की शिकायत की, तो नगर आयुक्त ने कहा कि वो सभी का फोन नहीं उठा सकते। इसके बाद सभी भाजपाई भड़क गए और हंगामा करने लगे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो भाजपाई नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जन आंदोलन करेंगे। वहीं राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि नगर आयुक्त का रवैया नकारात्मक है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में ओमप्रकाश शर्मा, रमेश प्रताप गुप्ता, भीष्म चौधरी, देवेश श्रीवास्तव, विनोद दुबे, बृजेश मणि मिश्र, डॉ. गिरजेश दत्त पांडेय, राजन जायसवाल, उमेश श्रीवास्तव, विशाल सोनकर, मोहन सिंह, जितेंद्र सैनी, आरती श्रीवास्तव, मंता लाल यादव, श्रवण पटेल, मनोज अग्रहरि, रणंजय सिंह जुगनू, गिरजेश पाल, राजू सिंह, उमेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रतन शाही आदि लोग थे।