{"_id":"580a7d4c4f1c1b9f1b705d89","slug":"police-raid-on-sp-leader-home-arrest-38-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के घर पकड़ा गया जुआ का अड्डा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के घर पकड़ा गया जुआ का अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 22 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
जुआ खेलते पकड़े गए लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरा बाजार में सपा नेता के घर एसपी (सिटी) के घर शुक्रवार की रात छापा डाल जुआ का अड्डा पकड़ा। 38 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से 7.50 लाख रुपये और मोबाइल, बाइक और चार पहिया वाहन बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसपी (सिटी) हेमराज मीणा शुक्रवार की रात 12 बजे चौकी प्रभारी फलमंडी, टीपी नगर, असुरन और एयरफोर्स के साथ जाफरा बाजार पहुंचे। सपा व्यापार सभा के जिला सचिव राजेंद्र जायसवाल उर्फ बंटी के घर पर 20 से अधिक गाड़ियां खड़ी देख टीम के साथ अंदर पहुंचे। पुलिसकर्मियों के सादे कपड़े में होने के कारण जुआ खेल रहे लोग पहचान नहीं पाए। अंदर का नजारा देखने के बाद एसपी (सिटी) ने तिवारीपुर, कोतवाली, कैंट राजघाट पुलिस के साथ ही सभी हॉक दस्ते को मौके पर बुला लिया।
सपा नेता के साथ यहां मौजूद सभी 38 लोगों को हिरासत में लेकर इनकी तलाशी लेकर कब्जे से 7.50 लाख रुपये, 35 मोबाइल, 17 बाइक, चार कार और जीप,10 तास की गड्डी बरामद की। छानबीन में पता चला कि पिछले एक साल से सपा नेता यह धंधा चल रहे थे। प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये से अधिक की कमाई उनकी होती थी। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया कि पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। गाड़ियों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।