{"_id":"5726630f4f1c1bfa525cd572","slug":"people-thrown-stone-in-motiram-adda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीराम अड्डा पर बवाल, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोतीराम अड्डा पर बवाल, भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले शादी में नाच-गाने को लेकर हुए विवाद ने रविवार रात मोतीराम अड्डे पर बवाल की शक्ल ले ली। चौराहे पर शराब की दुकान के पास दोनों गुटों का आमना सामना होते ही मारपीट शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों की बरसात शुरू कर दी गई।
बवाली माहौल में घिर कर आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भगदड़ से गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही रुक गई। खोराबार और झंगहा थानों की पुलिस ने मौके पर बल प्रयोग करके उत्पातियों को दौड़ाया और छह से ज्यादा को हिरासत में लेकर स्थिति सामान्य की।
घटना की पृष्ठभूमि में दो दिन पूर्व खोराबार के रामपुर में संगम के बेटी की शादी के दौरान हुआ विवाद है। उस दिन आर्केस्ट्रा ग्रुप के कार्यक्रम के दौरान डांस और पसंदीदा गाना बजवाने को लेकर झंगहा, मोतीराम अड्डा के पासी टोला के लड़काें के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
शादी में मौजूद जिम्मेदारों ने बीच-बचाव कर माहौल बिगड़ने से संभाल लिया था लेकिन रविवार शाम मोतीराम अड्डा के पास शराब की दुकान और कुछ दूरी पर रामपुर गांव के रामआधार निषाद व पासी टोले के जोखू पासवान के चीखना बेचने के ठिकाने पर जुटे दोनों गुटों के लोग फिर आमने-सामने हो गए।
पथराव और भगदड़ से जहां आधे घंटे ट्रैफिक रुका रहा, वहीं आसपास की दुकानें बंद हो गईं। खोराबार के एसओ रामअशीष यादव ने बताया कि बवाल के लिए जिम्मेदार कुछ युवक पकड़ में आ गए हैं। अन्य की तलाश है। सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।