कैथवलिया में चुनावी चर्चा के दौरान मारपीट, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथवलिया गांव में चुनावी चर्चा चल रही थी। इसी दौरान साबिर और छोटेलाल गुप्त भी अपनी-अपनी पसंद की पार्टी की कामयाबी गिना रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में बहस तीखी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों का एक दूसरे पर जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगा रहे थे। मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर वहां तो मामला शांत हो गया और सभी चिकित्सक के घर से चले गए, लेकिन फिर चाय की दुकान पर बैठे छोटेलाल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
आरोप है कि साबिर ने ही उन्हें पीटा था, जिससे उनका सिर फूट गया। तभी गांव के संतोष ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनो को शांत कराया। मारपीट के बाद सीओ राजेश भारती व इंस्पेक्टर सुनील राय ने गांव में फोर्स के साथ मार्च किया। मौके से आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। घायल छोटे लाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।