फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now bride denied to marry

अब दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Wed, 10 May 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 10 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now bride denied to marry
थ्‍ााने में बैठा दूल्हा प्रभु साहनी। - फोटो : Amar Ujala
पिपराइच इलाके के हैदरगंज में बारात लेकर आए दूल्हे से अब दुल्हन ने ही शादी करने से इंकार कर दिया है। रविवार रात दूल्हे ने जीजा से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद लड़की वालों ने बुलेट की मांग पूरी न होने पर शादी न करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी थी। दो दिन से थाने में मामले को लेकर चली पंचायत में भी कोई हल नहीं निकल पाया। दूल्हा अब भी थाने में ही बैठा हुआ है।
विज्ञापन


कुशीनगर के सुधियारी गांव निवासी बेगलाल के बेटे प्रभु साहनी की शादी पिपराइच के हैदरगंज की एक युवती से तय हुई थी। रविवार को बारात भी लड़की के घर पहुंच गई। द्वारपूजा और फिर जयमाल के बाद घराती-बाराती ने खाना भी खा लिया। इसके बाद ही बात बिगड़ गई। दूल्हे ने अपने जीजा से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए शादी करने से इंकार कर दिया और जाने लगा। इसकी जानकारी होने के बाद लड़की वालों ने दूल्हे और उसके जीजा की पिटाई कर दी थी। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची और दोनों पक्ष थाने लाए गए। पुलिस दोनों में सुलह की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच दूल्हे की मां ने बंधक बनाने और गहने लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी थी। इससे बात और बिगड़ गई। सोमवार की रात दूल्हा पुलिस के समझाने पर शादी को तैयार हो गया, लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया। मंगलवार की देर शाम तक दोनों पक्ष थाने पर ही जुटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed